फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित 250 परिवार रामपुर ग्राम पंचायत का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बंदोबस्ती नक्शे के आधार पर की गई पैमाइश और सीमांकन के बाद किशनपुर नगर पंचायत के करीब 250 परिवारों को रामपुर ग्राम पंचायत का हिस्सा माने गए हैं। ये सभी परिवार अब नगर पंचायत की सीमा से जुड़े रामपुर ग्राम पंचायत के ही निवासी होंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि किशनपुर नगर पंचायत की नई बस्ती के करीब 250 परिवारों को बिना सरकारी नोटिफिकेशन के नगर पंचायत में शामिल किया गया था।
बंदोबस्ती नक्शे के आधार पर नगर पंचायत और रामपुर की सीमा क्षेत्र की पैमाइश कराई गई, तो ये सभी परिवार रामपुर ग्राम पंचायत में हैं। रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पंचायत नई बस्ती वार्ड के 250 परिवारों के सदस्यों ने डीएम से शिकायत किया था कि पिछले कुछ महीनों से निवास, जाति, और आय प्रमाण पत्र नहीं जारी हो रहे हैं। डीएम ने तहसीलदार को मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें