फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शराब की दुकान के मैनेजर से 4.40 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फतेहपुर। शराब की दुकान के मैनेजर से साढ़े चार लाख रुपये की रकम हड़प ली। मामले में कोतवाली पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर निवासी रमेश चंद्र की पत्नी धर्मा सिंह ने एफआईआर में बताया कि देशी शराब की दुकान शादीपुर वर्ष 2022-23 में आबकारी विभाग से आवंटित हुई थी। दुकान पर मैनेजर के तौर पर सोनू उर्फ गजराज सिंह निवासी पुरवामीर कानपुर नगर को रखा था। दुकान से सोनू ने छह लाख रुपये का गबन कर लिया। मार्च माह के अंत में हिसाब मांगने पर टरकाने लगा। कई बार कहने पर भी हि्साब को तैयार नहीं हुआ। हिसाब मांगने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामले की एसपी से शिकायत की गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने जांच को बुलाया। सोनू और मित्र पिंटू उर्फ कुलदीप, रुद्रपाल परिहार, भगत सिंह, शिववीर 16 जून 2023 को कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस के सामने सोनू को रुपये देने को तैयार हो गया। मौके पर 1.56 लाख बैंक से आरटीजीएस के जरिए उन लोगों ने दिए। शेष रुपये बाद में देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में बाकी रुपये देने से मना कर दिया। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें