फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली बिल कम कराने का झांसा देकर 2.79 लाख हड़पे

Fri, 21 Apr 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पांच लाख का बिजली बिल संशोधन के तहत एक लाख रुपये में खत्म कराने का झांसा देकर किसान से दो लाख 79 हजार की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के गगौली निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि 18 सितंबर 2018 को बिजली बिल जमा करने फतेहपुर जा रहा था। पड़ोसी गांव बुधौली निवासी सोनू उर्फ अभय पटेल मिला। उसे बताया कि बिल पांच लाख 29 हजार है। उसने बिल कम कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सोनू ने बिल जमा के लिए नकद व आनलाइन दो लाख 79 हजार 930 रुपये धीरे-धीरे ले लिया। बिल जमा नहीं होने पर रुपये वापस मांगे। बिल का काम कराने से मना कर दिया। रुपयों के बदले छोटे भाई राधेश्याम की नौकरी लगवाने का वादा किया। उसके भाई की मार्कशीट भी ले ली।
विज्ञापन

करीब तीन साल बीतने के बाद नौकरी भी नहीं लगी। इस तरह से सोनू उर्फ अभय पटेल धोखाधड़ी कर रुपये हड़पे हैं। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें