फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को व्यापारी, उद्यमी बनाने का सरकार कर रही प्रयास

विज्ञापन
थरियांव में रवी गोष्ठी में बोलते सदर विधायक विक्रम सिंह - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थरियांव। सदर विधायक विक्रम सिंह ने ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठी में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसानों को व्यापारी व उद्यमी बनाया जाए। इसके लिए किसानों को खेती के साथ गोवंश पालन, कुक्कड़ पालन, बाग-बगीच करना होगा। इन योजनाओं से जुड़ने के लिए सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाता है। जलस्तर की समस्या से निपटने के लिए ड्रिप सिंचाई योजना चलाई गई है। इसके सिंचाई से एक-एक बूंद पानी सिर्फ फसलों के उपयोग में आता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को कम लागत में खेती करने का तरीका बताया गया। उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह ने कहा कि फसल में फल और वनस्पति हिस्सा होता है। फल किसान के लिए होता है और वनस्पति हिस्सा मवेशियों के लिए होता है। उसी से गोबर के रूप में खाद मिलती रही है, अब किसानों ने मवेशी कम मात्रा में पालने लगे हैं। इससे वनस्पतिक हिस्सा उपयोग में नहीं आ रहा है। किसान उसको खेत में ही जला देते हैं और फसलों में रासायनिक खाद का अधिक उपयोग करना पड़ रहा है। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र स्वरूप, डॉ. संजीव शर्मा, अलका कटियार, साधना वैश्य, एसडीओ आरपी कुशवाहा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अंशू पांडेय, मोहम्मद शब्बीर हुसैन, सुरेश श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें