फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौरी टोल पर पुलिस ने गोवंश से लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर पुलिस ने मंगलवार की रात बड़ौरी टोल से एक ट्रक को पकड़ा और जब जांच की तो उसमें गोवंश लदे हुए मिले। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर पुलिस को सूचना मिली की मंगलवार की रात एक ट्रक में गोवंश लदे हुए हैं और वह बड़ौरी टोल प्लाजा पर पहुंचने वाला है। सूचना पर पुलिस टोल पर पहुंची और बताए गए ट्रक को रोक लिया। जांच में गाड़ी के अंदर से 25 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी से दानिश निवासी जहानपुरा थाना कैराना शामली व अनीश निवासी फलवदा वार्ड नंबर दस थाना फलवदा मेरठ को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें