जाफरगंज। पुलिस ने सोमवार को टरुआपुर मोड के पास बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गंगुवापुर गांव निवासी इब्राहिम शाह को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक और तलाशी में तमंचा मिला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। संवाद
मस्जिद में पिता-पुत्र को पीटा
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा निवासी मुशीर अहमद ने बताया कि वह दोपहर को पुत्र समीर के साथ गांव की मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचा था। पहले से योजना बनाकर परवेज उर्फ जाकिर, रानू, फैसल, राजिक मस्जिद पहुंचे। अजान जल्दी होने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटे को मस्जिद के अन्दर पीटकर घायल किया। संवाद
ट्रेन से कटी महिला के शव की पहचान
खागा। कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने कटी महिला की पहचान हुई है। उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ गांव निवासी महिपाल रैदास की पत्नी कृष्णा देवी(48) के रूप में हुई है। महिपाल व उनके परिवार के लोग चौकी महिचा मंदिर पहुंचे। तस्वीर से शव को पहचाना। महिपाल ने पुलिस को बताया कि कृष्णा देवी पिछले कुछ दिन से दिमागी रूप से परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। वह रविवार सुबह करीब चार बजे जंगल जाने की बात कहकर प्लास्टिक की बोतल में पानी भरकर निकली थी। इसके बाद ट्रेन से कटने का पता लगा है। संवाद