फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ लग्न शुरू: गूजेंगी शहनाइयां, नाचेंगे लोग

Thu, 14 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व के साथ शुभ लग्न के मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। घर आंगन में शहनाई गूजेंगी और वधू के हाथों में मेंहदी रचेगी। गलियों और सड़कों में डीजे की धुन के बीच नाते रिश्तेदार आज मेरे यार की शादी है... गीत में ठुमके लगाएंगे।
विज्ञापन



खिचड़ी त्योहार के बाद शादी का मौसम शुरू हो जाएगा। इसक ो लेकर मैरिज हाल और गेस्ट हाउस मालिकों ने भी तैयारी तेज कर दी है।

 
मैरिज हाल, धर्मशाला और होटल तक शादी के लिए बुक हो चुके हैं। बैंडबाजा, घोड़ा, बग्घी, पंडितों की बुकिंग तीन महीने पहले ही हो चुकी हैं। 25 दिन के विशेष लग्न में हर तरफ शादियों की भरमार रहेगी। पहला शुभ लग्न 15 जनवरी को है, लेकिन मकर संक्रांति में भी शादी हो जाती है।


ज्योतिषाचार्यों व कर्मकांडी पंडितों की मानें तो जिन जोड़ों के लिए सहालग में शुभ लग्न नहीं बनते, उनकी शादी मकर संक्रांति, वसंत पंचमी और फुलेरा दौज के दिन हो सकती है।
विज्ञापन



हरिहरगंज निवासी आचार्य दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के बाद उत्तरायण आ जाएंगे। इसके बाद देवताओं का दिन शुरू जाता है और शिशिर ऋतु का आरंभ होगा।


15 मार्च तक लग्ने रहेंगी। इसके बाद 15 अप्रैल तक खरमास रहेगा, जिसमें एक महीने मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। इसके बाद अप्रैल में कुछ शुभ लग्न हैं। इस सीजन में 26 अप्रैल तक की सहालग है।


 
आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी एवं आचार्य पंडित केके पांडेय ने बताया कि एक दिन में कई शादियां पड़ रही हैं। ऐसे में परिचित ब्राह्मणों को अपने जजमान के यहां विवाह कराने की जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन



लोकल में एक दिन में दो शादियां कराई जा सकती हैं, लेकिन बाहर नहीं। फेरों के समय में समय आगे पीछे करके दो-दो शादियां कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें