फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मनरेगा मजदूरों का पारिश्रमिक बढ़ा

Sun, 02 Apr 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी है। उनके पारिश्रमिक में 17 रुपये वृद्धि कर दी गई है। मनरेगा जॉब कार्डधारकों की मजदूरी अब 213 रुपये बढ़कर 230 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

मनरेगा में पंजीकृत प्रत्येक मजदूर को 100 दिन का काम दिए जाने की गारंटी है। इस तरह से हर एक मजदूर को अपने ही गांव में रोजगार दिया जाता है। अभी तक एक दिन की मजदूरी के तौर पर 213 रुपये मिलते थे। 100 दिन काम करके मजदूर 21 हजार 300 रुपये की आमदनी हो जाती थी। अब इसी काम के 230 रुपये मिलेंगे तो आमदनी 23 हजार रुपये आमदनी हो जाएगी। डीसी मनरेगा अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अब चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा में परिश्रमिक का भुगतान नई दरों पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

................
ब्लाकवार मनरेगा मजदूरों की सूची....
ब्लाक का नाम..... पुरुष श्रमिक.... महिला श्रमिक देवमई- 13485- 4653
मलवां 18860- 6513
अमौली 23365- 8867
खजुहा- 16596- 6348
तेलियानी 14994- 5381
भिटौरा 19055- 7468
हसवा 19119 7842
बहुआ- 17515 7331
हथगाम 28951 10453
ऐरायां- 19691 8280
विजयीपुर- 19988 9274
धाता- 18662 8600
असोथर 17300 8266
..............................................................
कुल 247551 99276
..............................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें