फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसानों को हर महीने 3.22 करोड़ बिजली बिल से मिलेगी राहत

Sun, 02 Apr 2023 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नहरों के साथ अब ट्यूबवेलों के सहारे खेती करने वाले किसानों को अब मुफ्त सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। हर महीने 3.22 करोड़ रुपये से अधिक की बचत किसानों को मुफ्त बिजली बिल के रूप में होगी।
विज्ञापन

जिले में 32 हजार से अधिक किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए निजी ट्यूबवेल लगा रखे हैं। इसमें 10 हार्सपावर क्षमता का कनेक्शन लेने वाले किसानों को 1900 रुपये बिजली बिल लगता है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 में 50 फीसदी बिजली बिल में छूट दे दी थी। ऐसे में किसानों को 950 रुपये प्रति महीने की दर से निजी ट्यूबवेल संचालकों को जमा करना पड़ता था। अब प्रदेश सरकार ने निजी ट्यूबवेलों पर 100 फीसदी बिल में छूट लागू कर दिया है। इससे किसानों को ट्यूबवेल का एक रुपये भी बिजली बिल नहीं जमा करना होगा।
...................... इनसेट:
दो करोड़ से अधिक बकाया है बिजली
निजी ट्यूबवेल का बिजली बिल में अप्रैल माह से किसानों को 100 फीसदी छूट मिलेगी, लेकिन अभी भी 27 हजार से अधिक किसानों का बिजली बिल 2.73 करोड़ रुपये का बिजली बकाया है। इस बिल को लेकर किसानों में असमंजस की स्थित बनी हुई है कि यह बिल भी माफ हो जाएगा, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जिन किसानों का पहले का बिजली बिल बकाया है, उसको जमा करना पड़ेगा। ऐसे में फतेहपुर डिवीजन में करीब 86.40 लाख रुपये, खागा डिवीजन में 115 लाख रुपये और बिंदकी डिवीजन में 71 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। अधिशासी अभियंता राजमंगल सिंह ने बताया कि अप्रैल महीने से बिजली बिल माफ हुआ है। बिल के कागज में पुराने बिजली बिल की धनराशि जुड़कर आएगी।
विज्ञापन

.................................... इनसेट:
फसल की पैदावार बढ़ा सकेंगे किसान
निजी ट्यूबवेलों के बिल माफ होने की घोषणा होते ही किसानों में खुशी की लहर है। निजी ट्यूबवेल लगाए किसान सुरेंद्र सिंह पटेल, रामसिंह और अजय सिंह का कहना है कि सरकार ने निजी नलकूप और किसानों को मुफ्त सिंचाई के लिए बिजली देने की घोषणा ऐतिहासिक है।
बिजली मुफ्त हो जाने से उनकी बचत होगी और वह खेती में आधुनिकता ला सकेंगे। बचत होने वाले रुपए से कृषि के लिए अन्य संसाधन भी खरीद सकते हैं। जिससे वह अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

...............................
जिले में उपभोक्ताओं की डिवीजनवार संख्या
विद्युत वितरण खंड प्रथम- 9756
विद्युत वितरण खंड द्वितीय- 14154
विद्युत वितरण खंड तृतीय- 8384
........................................................... कोट:
अप्रैल महीने से निजी ट्यूबवेलों का बिजली बिल 100 फीसदी प्रदेश सरकार ने माफ कर दिया है। विभाग को अब यह बिल सरकार से मिलेगा।
- रवींद्र कुमार जैन, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें