फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोधरौली गांव में पानी की टंकी का शिलान्यास

Mon, 15 Jun 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां ब्लॉक के गांव गोधरौली में रविवार को पेयजल योजना के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ने भूमि पूजन किया। टंकी निर्माण के बाद गोधरैली सहित कई गांवों की पेयजल समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रीती गुप्ता और पूर्व प्रधान परागी लाल गुप्ता के प्रयास से जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव ने पेयजल योजना के लिए दो करोड़ बाइस लाख रुपये मंजूर करवाए हैं। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने मंत्रोच्चार के बीच पेयजल योजना के लिए शिलान्यास किया। जल निगम के सहायक अभियंता वीरेंद्र प्रताप सिंह, अवर अभियंता केके अवस्थी ने बताया कि इस परियोजना के तहत 22 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे गोधरौली के अलावा  बनियनखेड़ा, कुर्मिनखेड़ा, लोधनपुरवा आदि गांव के लोगों को जलापूर्ति की जाएगी। अधिकारियों ने एक साल में परियोजना को पूरा कर जलापूर्ति शुरू करने का दावा भी किया। राम बिहारी शुक्ला, रघुनाथ यादव, भान यादव, सर्वेश गुप्ता, मुन्ना सिंह चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें