मलवां विकास खंड के गंाव
तेंदुली के झामदास बाबा व मां काली मंदिर, झुनझुनियां महादेव बाबा प्रांगण
से मां के भक्ताें ने अपने गालों में लोहे की सांग डालकर भव्य जवारा
निकाला, जिसे देख लोग आश्चर्यचकित हो गए।
इस निकाले गए जवारा यात्रा में
महिलाओं ने सर में बोए गए गेंहू के जवारे के साथ तमाम झांकियों को शामिल
किया गया।
राधा कृष्ण नृत्य, शिव तांडव, मां काली का विकराल रूप आकर्षण का
केंद्र बिंदु रहा। जवारा की अगुवाई विष्णु दयाल द्विवेदी, सोनू अवस्थी,
राजकरन मिश्रा, गयापाल, अवधेश, अंकित मिश्रा, गोविंद, भूरा, जीतेंद्र व
ग्रामीणों एवं कमेटी के लोग कर रहे थे। यह जवारा गांव तेंदुली की गलियों
घूमते हुए बांदा सागर हाइवे से कांशीराम कालोनी, ज्वाला मंदिर बिंदकी से
होते हुए देर रात पुन: झामदास बाबा के दरबार में संपन्न हुआ। यहां जयकारों
के साथ प्रसाद का वितरण कराया गया।