स्टेशन में निरीक्षण करते रेलवे महाप्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन के जर्जर शौचालय देखकर जीएम एमसी चौहान शुक्रवार को सहायक मंडल अभियंता अवनीश सोनू पर गरम हो गए। बोले, मेरे आने की सूचना तुम्हें नहीं थी क्या? एक महीने में पब्लिक टायलेट सही हो जाए वरना कार्रवाई तय समझो।
रेलवे महाप्रबंधक ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसमें शादीपुर गेट के पास गैंग संख्या 36 में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग ओएचई डिपो का निरीक्षण किया। खानपान कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता देखी और कैंटीन का लाइसेंस चेक किया। स्टेशन के नवनिर्मित पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) कक्ष और मर्चेंट रूम का शुभारंभ किया। यह कक्ष माल लदान के पर्यवेक्षक और ग्राहकों की सुविधा के लिए बनवाए गए हैं। जीएम ने कहा कि यात्रियों की व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर डीआरएम एसके पंकज, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ. डीके त्रिपाठी, मुख्य लेखाधिकारी जेपी पांडेय, मुख्य परिचालन प्रबंधक डीके सिंह, मुख्य बिजली इंजीनियर आलोक गुप्ता, मुख्य इंजीनियर संजीव राय, उप महाप्रबंधक राजेश तिवारी, यांत्रिक इंजीनियर देवेंद्र कुमार, भंडार नियंत्रक एचएस राय, एमपी सिंह, मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. राजीव कपूर, एनसीआर पीआरओ अमित मालवीय, स्टेशन अधीक्षक बीरेंद्र सिंह बीसेन, आरपीएफ प्रभारी रामबहादुर, उप निरीक्षक आरके गुप्ता, दिनेश कुमार, यातायात प्रभारी नवीन कुमार तिवारी, टीटी मूलचंद्र, बालराज, शंभू सिंह मौजूद रहे।