फोटो-15-छात्रा को प्रतीक चिह्न देते डीएम। संवाद
फतेहपुर। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से नारी सशक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया। मुख्य अतिथि डीएम रविंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि सीडीओ पवन कुमार मीना ने संयुक्त रूप से कहा, छात्राओं को नए कानून और टोल फ्री नंबरों की जानकारी होनी चाहिए। इससे वे अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकें। प्रशिक्षु आईए एस नौशीन ने कहा, छात्राओं को पढ़ाई, सांस्कृतिक एवं खेलकूद आदि गतिविधियों में प्रतिभाग करना चाहिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कक्षा चार की छात्रा इप्सिता पाल, अर्पिता श्रीवास्तव, अंशी, आराधना साहू और कक्षा नौ की छात्रा आस्था चौधरी को डीएम ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।