फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं को कराया भोजन, पूजे पैर

Thu, 22 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के अष्टमी पर्व पर विभिन्न मंदिरों और घरों में हवन के साथ पूजा अर्चना की गई। वहीं जगह-जगह पर कन्या और लांगुरों को भोजन कराया गया और उपहार स्वरूप उनको फल, रुपये देकर सम्मानित किया गया और कन्याओं व लांगुरों के पैर पूजे गए।
विज्ञापन



बुधवार को मंदिरों व घरों में महागौरी की पूजा, अर्चना, हवन करने के बाद भक्तों ने कन्याओं तथा लांगुरों के भोज का आयोजन किया। बिंदकी के पुरानी बिंदकी में ज्वाला जी , लंका रोड के शीतला , ठठराही के मां काली, खजुहा के मां पंथेश्वरी आदि मंदिरों में कन्या भोज के आयोजनों में क्षेत्र की कन्याओं को भोज कराया गया।


साथ ही दक्षिणा देने के साथ पैर पूजे गए। खजुहा विकास खंड के गांव दरियापुर में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा पंडाल में कन्या भोज का आयोजन राजा के नेतृत्व में भक्तों ने किया। लालपुर के सिद्धेश्वर मंदिर, जहानाबाद कस्बे के रामतलाई मंदिर, के अलावा बकेवर, अमौली, जोनिहां, चौडगरा, औंग क्षेत्र में जगह- जगह कन्या भोज के आयोजन किए गए।
विज्ञापन



इधर बुधवार सुबह से ही कन्याओं तथा लांगुरों में अष्टमी भोज को लेकर उत्सुकता देखी गई। बच्चे भोज में जाने के लिए सुबह से ही नहा धोकर तैयार बैठे थे। पूरे दिन में कई जगह से भोज निमंत्रण पाकर बच्चे उत्साहित नजर आ रहे थे। कई जगह पर बच्चों तथा भक्जनों को हलुवा, चने तथा पूरी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें