फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंच गई बच्ची, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सोशल मीडिया पर जिले की एक बच्ची का वीडियो अभी भी वायरल हो रहा है। यह बच्ची गाजियाबाद में गुम हो गई थी। पुलिस सहायता केंद्र में पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उसके परिजनों का पता लगाने के लिए बच्ची का वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया में वायरल किया। हालांकि आधे घंटे बाद ही पुलिसकर्मियों ने बच्ची को परिजनों तक पहंचा दिया था, लेकिन उसका वीडियो अभी तक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी माता प्रसाद तिवारी डेरा निवासी अनिल विश्वकर्मा पत्नी अंजली के साथ दस साल से गाजियाबाद के लालकुआं में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी ससुराल असोथर के जरौली रहुपतडेरा गांव में लाला विश्वकर्मा के यहां हैं। अनिल की बेटी संध्या (7) 29 मार्च को लालकुआं मेले में भंडारे में गई थी। वहीं गुम हो गई थी। वह पुलिस सहायता केंद्र पहुंची। पुलिस सहायता केंद्र में उसका वीडियो बनाया गया। वीडियो में बच्ची अपने नाना लाला विश्वकर्मा और नानी शीलू का नाम बता पा रही थी।
वह खुद को फतेहपुर का बता रही थी। लोग संदेश का वीडियो अपलोड कर एक दूसरे के पास भेजकर लड़की को घरवालों से मिलाने की अपील करते अभी भी दिख रहे हैं। इस मामले में कविनगर गाजियाबाद पुलिस से बात की गई। बच्ची की परिजनों से बात कराई गई। इसके बाद परिजनों को बच्ची सौंप दी गई। पिता ने बताया कि बच्ची उसके पीछे भंडारे में पहुंच गई थी। करीब आधे घंटे बाद ही मिल गई थी। बेटी का वायरल वीडियो उन्होंने भी देखा है। बेटी ने बचपन के कई साल नाना के घर गुजारे हैं। दो साल पहले ही उसे पढ़ाने गाजियाबाद लाए हैं। इसी वजह से गाजियाबाद की बजाय फतेहपुर के बारे में ही बता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें