बहुआ। अनुसूचित जाति की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव डाला, तो युवक और उसके परिजनों ने धमकी दी।
ललौली थाना क्षेत्र के एक कस्बे की 20 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि बहुआ के कृष्णा नगर पश्चिमी मोहल्ले के सचिन कुमार साहू (24) ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। उसने शादी करने की बात कही, तो युवक मुकर गया। युवक के परिजनों से शिकायत किया। इस पर सचिन, उसका पिता संतोष कुमार साहू, मां अनीता देवी और बहन कशिश ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मार देने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)