फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पांच पर मुकदमा

Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म में एक युवक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एफआईआर में बताया कि चर्तुभुजपुर गांव का राजकुमार पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के घर आता था। राजकुमार ने एक साल पहले उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इसकी जानकारी राजकुमार के पिता, मां, बहन मोहिता, मोहिता के पति को भी थी। वह 16 मई को अपनी बहन के घर राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव आई। वह बहन के साथ दवा लेने अंदौली पुलिया शाम को गई। अंदौली पुलिया पर राजकुमार मिला। उसे अपने घर ले गया। उसके साथ घर में राजकुमार ने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन राजकुमार और उसका पिता, बहनोई, बहन उसे बहन के घर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पिता शादी का रिश्ता लेकर 17 मई को राजकुमार के घर गए। जहां राजकुमार की मां, पिता, बहन ने पिता से शादी के लिए इन्कार कर दिया। गाली गलौज कर घर से भगा दिया। जबकि पहले पूरा परिवार राजकुमार से उसकी शादी कराने का इच्छुक था। उसने मामले की थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें