फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेत में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Wed, 28 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर नवाबाद गांव में किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। भाई की तहरीर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी किसान शिव कुमार पटेल (50) बुधवार दोपहर फसल की नलकूप से सिंचाई कर रहे थे। नलकूप में बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगा है। ट्रांसफार्मर के खंभे का सपोर्ट जमीन पर लगा है। सपोर्ट वायर छूने से करंट की चपेट में किसान आ गया।
विज्ञापन

भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर खेत पहुंचे। भाई को अचेत हालत में सठिगवां पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान की पत्नी सुमित्रा का हाल बेहाल है। उसकी कोई औलाद भी नहीं है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि भाई की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।

दीवार ढहाने में 12 पर बलवे का मुकदमा

जहानाबाद। थाना क्षेत्र के कलाना गांव में अनुसूचित जाति के युवक से गाली गलौज और मारपीट की गई। उसकी जेसीबी से दीवार ढहा दी गई। पुलिस ने पिता व दो पुत्रों समेत 12 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कलाना निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि 26 जून की शाम करीब सात बजे गांव के ही रोहित, रितेश व उनका पिता नरेश समेत 10-12 अन्य लोग घर आए। दरवाजे पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। खूंटे से मवेशी खोलकर दीवार जेसीबी से गिरा दी। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि बलवा, एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, रोहित ने बताया भूमि पर लक्ष्मीनारायण अवैध निर्माण कर रहा है। उसकी पुश्तैनी भूमि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें