फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चौकी के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से बच्ची घायल हो गई। शहर के सनगांव निवासी नियाजउद्दीन की पुत्री आमरीन (6) मां शबनम के साथ बाजार आई थी। ई-रिक्शा से मां-बेटी घर जा रहीं थीं। चौकी के पास ई-रिक्शा पलटने में मां-बेटी घायल हो गईं। लोगों ने आमरीन को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। महिला मूल रूप से बांदा जिले के पैलानी थाने के सबादा गांव निवासी है। वह परिवार के साथ मायके में रहती है।