गुरु गोविंद सिंह जयंती की तैयारियों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शुक्रवार को शहर के हरिहरंज स्थित गुरुद्वारे में लंगर छकने के बाद सिक्ख समुदाय के लोगों ने शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के प्रमुख स्थलों पर करतब दिखाती हुए वापस गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हुई।
गुरु गोविंद सिंह जयंती पांच जनवरी को है। उधर, शहर के पटेलनगर चौराहे में चले पौन घंटे तक करतब में यातायात व्यवस्था बाधित रही। सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं, लेकिन व्यवस्था की निगरानी के लिए एक अदना सा पुलिस कर्मी दिखाई नहीं पड़ा।
गुरुद्वारे में सुबह लंगर छकने के बाद पंचप्यारे बने सतनाम सिंह, गुरुचरन सिंह बग्गा, मंजीत सिंह, रवींद्र सिंह, सरदार लाभ सिंह की अगुवाई में शोभा यात्रा शुरू हुई,
जिसमें बाजे गाजे के साथ महिलाएं कीर्तन करती हुई प्रमुख सकड़ों पर घूमी। शोभा यात्रा में कानपुर से आए दशमेश शस्त्र दल के करतब देखते ही बने।
पार्टी में शामिल मक्खन सिंह, परविंदर सिंह, गुरुप्रीत सिंह, कवंल सिंह, जीत सिंह, यशपाल सिंह के लाठी, तलवार, भाला बाजी आदि के करतब देखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर खासी भीड़ जुटी। प्रदर्शन के दौरान तोप दागकर पुष्प वर्षा भी की गई। समाज सेवियों ने शोभा यात्रा मार्ग पर पांडाल लगाकर नाश्ता, चाय आदि की मुफ्त में व्यवस्था की।
शोभा यात्रा हरिहरगंज से कलेक्टरगंज, वर्मा चौराहा से आईटीआई रोड होकर बाजे गाजे के साथ पटेलनगर चौराहे पहुंची, जहां पर करीब पौन घंटे तक कानपुर से आए दल अजब गजब करतब दिखाए।
शोभा यात्रा में नरिंदर सिंह रिक्की, सेठी, जगप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, हरमीत कौर, सतनाम कौर, बलजीत कौर, सिमरन कौर आदि महिलाएं और पुरुष प्रमुख रूप से शामिल रहे।