फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: परिषदीय स्कूलों के ऊपर से निकली एचटी लाइन हटवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की बैठक हुई। इसमें डीएम रविंद्र सिंह ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन को शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में स्वीकृत बजट के सापेक्ष कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इसके साथ उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिले की रैंकिंग को बेहतर करने के लिए जल निगम ग्रामीण को कार्ययोजना बनाकर जल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, जिला स्तरीय अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें