फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन बार दी झूठी सूचना, पुलिस से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डायल 112 पर बार-बार झूठी सूचना देकर एक युवक ने पुलिस को परेशान कर दिया। सोमवार शाम तीन बार कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाने वाले युवक ने नशे में पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजनारायण सरोज के अनुसार, शाह चौकी क्षेत्र के महमदपुर निवासी सुनील कुमार ने सोमवार शाम यूपी-112 पर तीन बार कॉल की। सूचना पर पीआरवी 5103 मौके पर पहुंची तो पता चला कि कॉलर नशे में था। उसने अपनी बेटी के चले जाने की झूठी सूचना दी थी। आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। पुलिस का कहना है कि इस तरह की झूठी सूचनाओं से जरूरतमंद लोगों तक आपातकालीन सेवा पहुंचने में देरी हो सकती है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें