औंग। क्षेत्र के कीचकपुर में चल रहे जय कल्लू बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गरीबे बाबा इलेवन और खेरवा के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें गरीबे बाबा इलेवन ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
खेरवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 105 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने में संघर्ष करते दिखे और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गरीबे बाबा इलेवन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और 8.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मोनू लेफ्टी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समाजसेवी जगरूप यादव फौजी ने मोनू को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।