फतेहपुर। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ डीएम के आदेश पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी करीब पांच माह से जेल में निरुद्ध है। उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।
असोथर थाने के टीकर गांव निवासी मोनू उर्फ अभिषेक, शनी पासवान, अनिल कुमार, हीरालाल व जानिबपुर निवासी विनोद पासवान के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक गैंग का लीडर मोनू उर्फ अभिषेक है। आरोपियों ने योजना के तहत सातों गांव में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अतुल तिवारी से 27 मई को गोली मारकर लूट की थी। वह एसबीआई शाखा थरियांव से दो लाख 60 हजार रुपये बैग में लेकर सातों जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया आरोपियों ने जघन्य वारदात की थी। आरोपियों की गतविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।