फतेहपुर। तीन थानों की पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए 10 शातिरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ कई अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं।
हथगाम पुलिस ने गोकशी के मामले में गौरा गांव के अच्छन कुरैशी और उसके पुत्र जावेद कुरैशी व कसीम कुरैशी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पिता पर छह व पुत्र पर पांच गोकशी समेत अन्य मामले दर्ज हैं। इधर, सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी, लूटपाट के मामले में जहानाबाद थाने के कस्बा कोड़ा सलवाती मोहल्ला निवासी राशिद खान, चांदपुर थाने औरा निस्फी निवासी नीरज कुमार, कौशांबी जिला मोहब्बतपुर पइंसा थाना रमसाहीपुर निवासी अभिजीत पांडेय, जहानाबाद लालूगंज के सराफ गणेश सोनी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग लीडर राशिद खान पर 10 मुकदमें है। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने लूट के आरोपी आरामपुर बसई निवासी दिलशाद, खागा कोतवाली के बरकतपुर निवासी रुपचंद्र, घोष थाने के सिमौरी निवासी अंकित पासवान के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग का लीडर दिलशाद है।