फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फेसबुक पर दोस्ती कर लूटपाट करने वाले गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू पुलिस ने फेसबुक पर दोस्ती कर लोगों को झांसे में बुलाकर लूटपाट करने वाले पांच सदस्यों पर कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई हुई। वे मोबाइल और बैंक खातों से रुपये भी ट्रांसफर करते थे। मंगलवार को गैंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। गैंग लीडर गांधीनगर निवासी अशोक कुमार उर्फ झल्लर है। उसके साथियों में सूरज कुमार उर्फ टुनटुन धोबी, धर्मेंद्र कुमार उर्फ टेलर, ओमवीर उर्फ मेहमान और कन्हैया सहरिया शामिल हैं। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के अनुसार, गैंग ने जुलाई 2025 में खागा निवासी राघवेंद्र राज सिंह को निशाना बनाया था। उसे फेसबुक पर बुलाकर तमंचे के बल पर लूटा और खाते से रुपये ट्रांसफर किए। यह गैंग इसी तरह लूट और डकैती करता था, जिस पर अंकुश लगाने को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें