फतेहपुर। पांच दिनों तक लगातार उफान के बाद गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को घटने लगा है। 24 घंटे में करीब एक मीटर जलस्तर कम हुआ है। उधर, असनी, मौजमाबाद, लखपुरा, आलमपुर नरही, टांडा और फिरोजपुर के तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम सदर प्रमोद झा ने असनी के किनारे व गांवों में पहुंच कर हालात देखे।
बाढ़ नियंत्रण की रिपोर्ट में रविवार को शाम गंगा का जलस्तर 99.720 मीटर रिकार्ड किया गया था। सोमवार शाम घटकर 98.800 मीटर पर आ गया है। इस प्रकार 24 घंटे में जलस्तर करीब एक मीटर घटा है। पानी घटने से गंगा
किनारे वाले जिन खेतों में पानी चढ़ रहा था, अब वह तेजी के साथ उतर गया है। उधर, पांडु नदी का भी जलस्तर कम हुआ है। एसडीएम बिदकी विजय शंकर तिवारी ने बताया कि पांडु नदी के पानी से बिंदकी फारम और बेनी खेड़ा को नुकसान पहुंच सकता था, लेकिन अब जलस्तर कम हुआ तो इन गांवों का भी खतरा फिलहाल टल गया है।