फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आदमपुर घाट पर खुले में पड़ीं गणेश प्रतिमाएं

विज्ञापन
फोटो-29- मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गंगा घाट किनारे रखी गणपति की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
अल्लीपुर। तेलियानी ब्लॉक के आदमपुर गंगा घाट पर गणेश प्रतिमाएं भू-विसर्जन के बजाय खुले में पड़ी हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। गणेश चतुर्थी के करीब 20 दिन बाद भी बड़ी संख्या में प्रतिमाएं धूल खा रही हैं।
विज्ञापन

पूजा सामग्री भी इधर-उधर बिखरी पड़ी है। ग्रामीण प्रतिमाओं के आसपास शौच कर रहे हैं, जिससे स्थिति और खराब हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां का जल विसर्जन प्रतिबंधित है।
प्रशासन को भू विसर्जन की व्यवस्था करनी होती है, लेकिन यहां कोई गड्ढा नहीं खोदा गया। एसडीएम पिनाक मणि द्विवेदी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने जांच कराकर सम्मानजनक तरीके से भू-विसर्जन कराने का आश्वासन दिया है।

फोटो-29- मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गंगा घाट किनारे रखी गणपति की प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें