फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेहमान बनकर ठहरे दोस्तों ने बाइक, मोबाइल और 5560 रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मेहमान बनकर ठहरे दो युवक एक व्यक्ति की बाइक और मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित के खाते से 5560 रुपये भी निकल गए।
विज्ञापन

नंदापुर निवासी विपिन ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह अपने प्लॉट पर सो रहा था। कुछ दिन पहले उसका परिचित राजन एक दोस्त के साथ उसके घर आया था। विपिन ने उन्हें अपने साथ ठहराया था। सुबह नींद खुलने पर उसकी बाइक और मोबाइल गायब मिले।
विज्ञापन

राजन और उसका दोस्त भी वहां नहीं थे। बाद में विपिन को अपने खाते से 5560 रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी शैलेष सिंह ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें