फतेहपुर। रोडवेज बसों में 60 साल से अधिक उम्र की जिले की करीब एक लाख महिलाएं मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठा रही हैं। अब यात्रा के दौरान पहचान के लिए पैन कार्ड, राशन कार्ड या किसी अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र की जरूरत नहीं होगी। केवल आधार कार्ड से ही सत्यापन किया जा सकेगा। परिवहन विभाग की व्यवस्था के तहत टिकट बनाते समय परिचालक की मशीन आधार का सत्यापन करेगी।
इसके बाद पात्र महिला यात्री को मुफ्त यात्रा का टिकट जारी किया जाएगा। इससे बुजुर्ग महिलाओं को अलग-अलग दस्तावेज साथ रखने और पहचान साबित करने की परेशानी से राहत मिलेगी।
मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अलग से कोई कार्ड या पास बनवाने की जरूरत नहीं है। यात्रा के दौरान आधार कार्ड साथ रखना होगा। परिचालक की टिकट मशीन से आधार का सत्यापन होने पर अन्य पहचान पत्र दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिले में करीब एक लाख महिलाएं इस सुविधा के दायरे में हैं।
पात्र महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड साथ रखना होगा। टिकट काटने की मशीन से आधार का सत्यापन होने के कारण पैन कार्ड, राशन कार्ड या किसी अन्य पहचान पत्र की जरूरत नहीं होगी। इससे बुजुर्ग महिला यात्रियों के लिए यात्रा की प्रक्रिया सरल होगी और पहचान संबंधी औपचारिकताओं में भी आसानी होगी।
- एसपी सिंह, एआरएम।