फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दरोगा की मां से टप्पेबाजों ने लूटे छह लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो34 - प्रतिमा अवस्थी
विज्ञापन



- पुलिस फुटेज चेक कर आरोपियों की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। दरोगा की मां से टप्पेबाजों ने बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे छह लाख के जेवर लूट ले गए। आरोपियों ने वारदात को थाने से 50 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया है। आरोपी थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज चेक कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रतिमा अवस्थी गांव में बेटे अनूप के साथ रहती हैं। उनका छोटा बेटा अनुज ललितपुर जिले में दरोगा है। वह बुधवार शाम कानपुर नगर के कुड़नी अपने पैतृक गांव से लौट रही थीं। प्रतिमा ने बताया कि वह बस से घर लौट रही थीं। टप्पेबाज उनका बस में बैठकर ही पीछा कर रहे थे। बस से उतरने के बाद घर जाने लगीं। उनके पीछे टप्पेबाज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले घर में भूत प्रेत का साया होने का झांसा दिया। वह अंधविश्वास में नहीं आई। वह आगे घर की ओर जाने लगी। एसबीआई बैंक शाखा के पास बदमाशों ने कान के दो तोला की झुमकी, दो जोड़ी कंगन, दो तोला की चेन छीनकर भाग निकले। पैदल भागते समय बदमाश थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मामला टप्पेबाजी का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें