फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टावर लगाने का झांसा देकर 2.75 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 28 Sep 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 2.75 लाख की ठगी कर ली। मामले में एडीजी प्रयागराज के आदेश पर दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
राधानागर थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी अजय कुमार ने एफआईआर में बताया कि मार्च 2021 को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने प्लाट में मोबाइल टावर लगवाने पर 20 लाख रुपए और एक व्यक्ति को नौकरी देने का झांसा दिया। इसके आलावा 25 हजार का मासिक किराया देने की बात कही।
विज्ञापन

फीस और लाइसेंस बनवाने के नाम पर कुछ रुपयों की मांग की। वह उसके झांसे में आ गया। युवक ने उनके बताए गए खाते पर पहले 10 हजार 500 की रकम ट्रांसफर किए। ठगों ने अलग-अलग आवश्यकता बताकर कुल दो लाख 75 हजार की रकम अंजन कुमार के खाते में ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन

बाद में 60 हजार की रकम और मांगने लगे। रुपये न देने पर टावर लगाने से मना कर दिया। उसे ठगी का शिकार होने का पता लगा। पीड़ित ने अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें