फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हार्वेस्टर बेचने का झांसा देकर 5.30 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में हार्वेस्टर बेचने का झांसा देकर युवक के साथ 5.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने ट्रेडर्स संचालक समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा मौजा किशौरा निवासी विशंभर सिंह किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि साथी रवि के साथ साझे में 22 दिसंबर 2025 को हार्वेस्टर खरीदने मलवां स्थित केएस अजय एग्रो ट्रेडर्स की फर्म में गया था। मलवां थाना क्षेत्र के मायाराम खेड़ा निवासी ट्रेडर्स के प्रोपाइटर रानू सिंह, प्रबंधक अजय सिंह रजावत और रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी र्क्लक सचिन सिंह से मुलाकात हुई। तीनों ने दस्तावेज जमा कराए। हार्वेस्टर बुक करने के लिए रुपये जमा करने को कहा।
ऑनलाइन चार लाख 80 हजार रुपये और 50 हजार रुपये नकद फर्म के खाते में जमा किया। करीब तीन माह बाद हार्वेस्टर लेने फर्म पहुंचे। त ीनों उसे टरकाने लगे। मोबाइल नंबर बंद कर लिया। उनके घर पहुंचे तो रानू सिंह और अजय ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें