फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खाद्य सामग्री के चार नमूने लिए, 1400 ग्राम पापड़ कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय बीएस कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापा मारा। टीम ने खाद्य सामग्री के चार नमूने लेने के साथ 1400 ग्राम के सात एक्सपायरी पापड़ नष्ट कराए।
विज्ञापन

टीम ने शहर के ज्वालागंज बस स्टाप स्थित होटल डिप्लोमेट की किचन का निरीक्षण किया। यहां पनीर का नमूना लिया गया। 200 ग्राम के सात पैकेट एक्सपायरी पापड़ नष्ट कराए गए। बहुआ के पास स्थित चौहान ढाबा से अरहर की दाल का नमूना लिया गया। कटी हुई सलाद एवं मसालों को नष्ट कराया गया।
विजयीपुर स्थित प्रमोद स्वीट हाउस से बूंदी के लड्डू और नौबस्ता रोड खागा स्थित अशर्फी स्वीट हाउस से पेड़ा का नमूना लिया गया। कारीकान धाता स्थित आरओ वाटर निमिशा वाटर प्लांट पर पानी की जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर उसे बंद कराया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चंद्र, धीरज कुमार दीक्षित और अनुराधा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें