फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आत्महत्या के लिए युवक को उकसाने में चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आत्महत्या के लिए युवक को उकसाने के मामले में एक महिला समेत चार के खिलाफ थरियांव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन

औरेई गांव निवासी रामकुमार लोधी ने बताया कि दीपावली की शाम को बेटा हरिओम गांव किनारे मुड़िया बाबा मंदिर में दीपक जलाने जा रहा था। रास्ते में नशे में धुत गरीब रैदास बाइक के आगे लेटकर गाली गलौज करने लगा। वहां मौजूद लोगों और हरिओम उसे रास्ते से हटाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच गरीबे की बहन रानी देवी, मोहित, तोक्कड़ वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर हरिओम की लात घूंसे और चप्पलों से पिटाई की। इससे क्षुुब्ध होकर हरिओम ने रात को कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रार्थनापत्र देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर रामकुमार ने कोर्ट की शरण ली थी। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें