फतेहपुर। एसओजी और इंटेलीजेंस विंग में लंबे समय तैनाती व जनशिकायतों के मामलों में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने चार कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। पुलिस लाइन से 34 महिला, पुरुष हेड कांस्टेबल और 60 कांस्टेबल की तैनाती विभिन्न थानों में की है।
एसओजी में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, इंटेलीजेंस विंग के कांस्टेबल राज कुमार यादव, प्रमोद कुमार को लाइन हाजिर किया है। चारों की तैनाती लंबे समय से होना बताया जा रहा है। इसके अलावा एसपी के पास शिकायतें भी पहुंच रही थी। इनके अलावा पुलिस लाइन में तैनात कर्मियों को थानों पर तैनाती दी गई है।