फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओमनी वैन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार घायल, रेफर

विज्ञापन
फोटो-16- औंग के खदरा कस्बे के बाहर ई-रिक्शा और ओमनी वैन की टक्कर में घायल अर्चना व खुशी। संवाद
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के खदरा गांव के पास शनिवार को ओमनी वैन और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी अतुल (35) ई-रिक्शा से सवारियां लेकर देवमई जा रहे थे। खदरा गांव से बाहर निकलते ही करचलपुर की ओर से आ रही ओमनी वैन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चालक अतुल के साथ टिकरा निवासी अर्चना द्विवेदी (33), उनकी चार वर्षीय बेटी खुशी और बकेवर निवासी कोमल गौतम (19) घायल हो गईं।
ओमनी वैन को कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी अविनाश सिंह (22) चला रहा था। पुलिस ने घायलों को खदरा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-16- औंग के खदरा कस्बे के बाहर ई-रिक्शा और ओमनी वैन की टक्कर में घायल अर्चना व खुशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें