फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां-बेटियों के अपहरण में पूर्व विधायक के भतीजे प्रधान समेत चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। लापता मां-बेटियाें के अपहरण के मामले में पूर्व विधायक के भतीजे समेत चार लोगों पर अपहरण की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की एक टीम लापता मां-बेटियों की तलाश में रवाना भी हुई है। पुलिस ने एफआईआर मंगलवार को महिला के पति धर्मेंद्र यादव के पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश के बाद की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरैची गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी उर्मिला देवी बड़ी बेटी रूबी पत्नी अंकित यादव, छोटी पुत्री रंजना देवी और बड़ी बेटी की तीन साल की पुत्री के साथ 25 अक्तूबर की दोपहर से लापता हैं।
मामले में पुलिस के कार्रवाई नहीं होने पर उर्मिला के पति धर्मेंद्र ने कलक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी। पुलिस ने बुधवार को धर्मेंद्र को थाने बुलाया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने जिहरवा गांव के बिरजू यादव, सुनील, प्रधान बेटू यादव और बरैची गांव की राममनी देवी के खिलाफ साजिश के तहत मां-बेटियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
दीपक के मुताबिक आरोपी प्रधान बेटू यादव सपा नेता और पूर्व विधायक का भतीजा है। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम गौतम ने बताया अपहरण का मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश में टीम रवाना की गई है। महिलाओं के मोबाइल नंबर भी बंद हैं। अंतिम लोकेशन पुणे में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें