फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खंभे से पीटकर युवक की हत्या में महिला समेत चार जेल गए

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी।
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाने के मोहनखेड़ा गांव में मनोज कुमार की खंभे में बांधकर पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को महिला समेत चार आरोपियों को जेल भेजा है। महिला मीरा के पति जियालाल की नामजदगी गलत पाई गई है। दिवंगत के परिजन ने बताया कि घटनास्थल के सामने शराब की दुकान है। जहां रात को शराब बिकती है। वह शराब लेने गया था। उस पर गलत आरोप लगाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

भदबा गांव का मनोज कुमार रात को घर से खेत गया था। परिवार के मुताबिक पानी लगाकर लौटते समय उसे मोहनखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर पीटकर बेदम कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में सोमवार को मातम का माहौल दिखा।
उसके शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। भाई धनीराम ने बताया कि शराब पीता था। संभावना है कि खेत से लौटते समय वह शराब लेने को रुका होगा। उस पर बकरी चोरी का आरोप गलत लगाया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मीरा देवी सोनकर, तोंदा सोनकर, नवल किशोर व रामप्रसाद को जेल भेजा है।
विज्ञापन

इनके पास से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल लाठी-डंड व रस्सी बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी रामप्रसाद के पास लाइसेंसी बंदूक है। बताया जा रहा है कि वह मामूली कहासुनी में बंदूक लेकर लोगों को मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें