फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटने से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ओवरटेक करते समय कार की हल्की टक्कर से अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बोलेरो दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में आठ श्रद्धालुओं में चार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान प्रांत के जयपुर जिला के खेजरौली निवासी रामदेव, ओमप्रकाश पटवा, मुकेश सैनी, बेनजामीन, राजेश, रिंजा, महादेव दास, लेखा बोलेरो महाकुंभ स्नान के बाद घर जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के बीबीहाट हाईवे पर पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक किया। इसी दौरान कार की हल्की टक्कर से बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। बोलेरो प्रयागराज की ओर जाने वाली लेन में पलट गई। हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में फंसे श्रद्धालुओं को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। क्रेन की मदद से बोलेरो हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि हादसे में रामदेव, ओमप्रकाश पटवा, मुकेश सैनी, बेनजामीन घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें