फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः रिंद नदी में सगे भाइयों समेत चार डूबे, किशोर की मौत

विज्ञापन
रिंद नदी में डूबे गोलू को खोजती पीएसी की टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बकेवर (फतेहपुर)। सगे भाइयों समेत चार बच्चे रविवार दोपहर तीन बजे रिंद नदी में नहाते समय डूब गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। मौसेरे भाइयों व मौसेरी बहन को किसानों ने बचा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मथुरापुर गांव के भग्गा का डेरा निवासी छोटेलाल के घर पर दामाद की बीमारी से मौत हो गई थी। रविवार को घर में तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने के लिए चांदपुर थाने के सरहन बुजुर्ग गांव के छेद्दू का डेरा निवासी दामाद बाबू निषाद परिवार के साथ आए थे। बाबू का बड़ा पुत्र गोलू (14) छोटे भाई आकाश (9), मौसेरे भाई सुमित (10) व मौसेरी बहन शालू (8) के साथ गांव किनारे रिंद नदी में नहाने पहुंचा।
नहाते वक्त गहराई में चले जाने से चारों डूबने लगे। चरवाहे गोविंद ने यह देखकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत नदी में कूदकर आकाश, सुमित, शालू को बाहर निकाल लिया, पर गोलू का कुछ पता नहीं चला। हादसे की सूचना पर प्रयागराज एसडीआरएफ की टीम दोपहर करीब तीन बजे रिंद नदी में गोलू की तलाश में पहुंची। खोजबीन के बाद डूबने वाली जगह से दो किलोमीटर दूर गोलू का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फतेहपुरः गोलू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें