फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः दो शातिर दबोचे, मास्टर माइंड समेत दो फरार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। नउवाबाग सनगांव मोड़ पर लगे मोबाइल टावर से 70 लाख के उपकरणों को चुराने वाले दो शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया। इनमें एक इंजीनियर और दूसरा टेक्नीशियन है। मास्टर माइंड समेत दो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर निवासी गजेंद्र सिंह चेक मेट सिक्योरिटी कंपनी में फील्ड सुपरवाइजर हैं। उन्होंने 16 अक्तूबर को कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई कि 15 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे इंडस मोबाइल टावर नउवाबाग से 70 लाख रुपये कीमत के उपकरण चोरी हो गए। इस दौरान आहट होने पर टावर के गार्ड जितेंद्र नाथ त्रिवेदी ने स्विफ्ट डिजायर कार से चोरों को भागते देखा था।
इसके बाद से पुलिस सुराग जुटाने में लगी थी। सोमवार सुबह कोतवाल अमित मिश्रा, स्वॉट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा ने कार सवारों को पकड़ लिया। कार से टावर से चोरी हुआ कुछ सामान भी बरामद हुआ है। कार सवार बाराबंकी जिले के लोधपुरवा निवासी संदीप कुमार और लखनऊ सरोजनी नगर थाने के नादरगंज बेहटवा अमौसी निवासी आशीष मिश्रा को पकड़ा गया है। बीटेक किए संदीप के पास एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जबकि आशीष मिश्रा टेक्नीशियन है। गैंग का मास्टरमाइंड गोमतीनगर का भरत और चौथा साथी नितिन भाग निकले हैं। स्वॉट प्रभारी ने बताया कि गैंग के फरार साथियों की तलाश की जा रही है। बरामद उपकरणों की कीमत टावर कंपनी के मुताबिक 70 लाख बताई गई है। कार सीजकर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
12 करोड़ के उपकरणों की चोरी की थी योजना
स्वाट प्रभारी ने बताया कि नउवाबाग में लगा टावर काफी क्षमता वाला है। टावर कंपनी के मुताबिक, एमएचसी क्षमता का है। यह टावर प्रदेश में तीन जगह लगे हैं। इस टावर में आठ डिवाइस ऐसी लगी हैं, जो अमेरिका में तैयार होती है। प्रति डिवाइस की कीमत डेढ़ करोड़ है। डिवाइस निकालने पर सायरन बोलने लगता है। इसी वजह से डिवाइस बाद में चुराने की योजना थी।
2019 में करोड़ों के उपकरण हुए थे चोरी
2019 में इसी टावर से करोड़ों की कीमत के उपकरण चोरी हुए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले में एफआर लगा दी गई थी। इसी वजह से मामला रफा-दफा हो गया था। एफआईआर में उपकरण और डिवाइस की कीमत भी नहीं दर्शाई गई थी।
दशहरे की रात भी आए थे चोर
दशहरा की रात भी चोर टावर में चोरी करने आए थे। उस दिन गार्ड की नींद खुल गई थी। तभी कार सवार भाग निकले थे। दूसरी बार 15 अक्तूबर की रात कुछ डिवाइस चुरा ले गए थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग इन डिवाइस का इस्तेेमाल 5 जी टावर की तकनीक में लगाने के लिए चुरा रहे थे।

कोतवाली में खड़ी बरामद कार। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें