फोटो 39-ललौली थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
ललौली। बतख पालक की गोली मारकर हत्या की कोशिश के मामले में चार आरोपियों को ललौली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
प्रतापगढ़ जिला रानीगंज थाना क्षेत्र के दमदम गांव निवासी महेश कुमार (40) मेवली गांव स्थित झील में परिवार के साथ बतख पालन करता है। मंगलवार रात करीब रात साढ़े 12 बजे बरौहां गांव का मनोज उर्फ मालिक 10 से 12 साथियों के साथ पहुंचा और बतख चुराने लगा।
विरोध पर महेश को तमंचे से गोली मारकर साथियों के साथ भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार को बरौंहा गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ मालिक पासवान, शिवकरन पासवान उर्फ सेंगर, इंद्रजीत उर्फ लल्लू पासवान और रमेश पासवान को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि चारों को मखदुमपुर के जंगल में शुक्ला भट्ठा के पास से शुक्रवार को पकड़ा गया है। आरोपियों ने बतख चोरी के विरोध में गोली चलाने की बात कबूली है।
फोटो 39-ललौली थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस- फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक