फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाता थाने के पीछे कुएं में मिला नरकंकाल, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा सर्किल के धाता थाने के पीछे करीब 500 मीटर दूरी पर एक कुएं में युवक का कंकाल मिला। कंकाल पर कुछ मांस बचा हुआ था, जिससे बदबू आ रही थी। पहचान के लिए दो परिवार मौके पर पहुंचे लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव पर एक जैकेट मिली व कुएं के बाहर एक जोड़ी चप्पल पुलिस को मिली है।
विज्ञापन

थाने के पीछे देवरी रोड पर करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर सड़क से 100 मीटर अंदर एक नलकूप है। यहीं पर एक सपाट कुआं भी है। रविवार की सुबह चरवाहों को बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धाता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव करीब तीन महीने पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें