फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर पूर्व प्रधानाचार्य समेत तीन की मौत

Thu, 13 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पूर्व प्रिंसपल के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के देवीगंज अंबेडकर नगर निवासी बेनी माधव (70) सोनबरसा इंटर कालेज के सेवानिवृत्त  प्रधानाचार्य थे। वह सुबह टहलने घर से स्टेशन जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते वक्त अप लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस और इलाकाई लोग पहुंचे। शव की पहचान कर परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के नक्सारा गांव निवासी किशन का बेटा राजकुमार उर्फ लाल (25) चित्रकूट में जेसीबी चलाने का काम करता था। खागा रेलवे स्टेशन पर चित्रकूट जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचा था। स्टेशन के आउटर पर ट्रैक पार करते वक्त डाउन लाइन पर कालका ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इधर, औंग प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव निवासी जयकरन सिंह की पत्नी शरुणा सिंह (65) बुधवार भोर पहर घर से चली गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक किनारे रेलवे की डाउन लाइन पर खंभा नंबर 977 के पास ट्रेन के इंतजार में खड़ी देखी गई। मालगाड़ी आने पर ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, वृद्धा का बेटा बबलू खोजबीन करते हुए पहुंचा। बबलू ने बताया कि उसके पिता कानपुर के बाकरगंज बाजार मालिक के यहां मुनीम हैं। मां मानसिक तनाव में रहती थीं। इसी वजह से मां ने आत्महत्या की है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें