फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रंगदारी न देने पर पूर्व विधायक के परिवार की फोटो की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रंगदारी की मांग पूरी न होने पर पूर्व विधायक और उनके परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ने अशोभनीय टिप्पणी के साथ फोटो पोस्ट किए जाने को लेकर कुछ मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लोक विहार कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह भाजपा से सदर विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन मोबाइल नंबरों सहित कई नंबरों से पहले उन्हें फोन कर बदनाम करने की धमकी दी गई और रंगदारी मांगी गई।

आरोप है कि रकम न देने पर राजनीतिक भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी गई। इसके बाद फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग अकाउंट से उनकी और परिवार के सदस्यों की भ्रामक फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए गए। पूर्व विधायक के अनुसार फोन करने वालों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट, रंगदारी और धमकी की धाराओं में शनिवार को तीन मोबाइल नंबरों समेत कुछ अन्य नंबरों के स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें