फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार की टक्कर से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-40-गौरी शंकर अवस्थी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के बिजौली मोड़ के पास कार ने बुधवार रात बाइक सवार भाजपा नेताओं को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई। वहीं पूर्व जिला मंत्री घायल हो गए।
विज्ञापन

बिरनई गांव निवासी गौरीशंकर अवस्थी (70) भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष थे। वह अमौली निवासी पूर्व भाजपा जिला मंत्री साहब सिंह गौतम के साथ रात नौ बजे बाइक से बडिगवा गांव से तेरहवीं कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। बिजौली मोड़ के पास अमौली की ओर से आ रही कार की टक्कर से दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार सवार मौके से भाग गए।
पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान गौरीशंकर अवस्थी की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई। घायल साहब सिंह के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इन्हें रीजेंसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि कार को थाने में खड़ा कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

जहानाबाद। थाना क्षेत्र के रनूपुर गांव के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। कानपुर बिधनू के जगदीशपुर निवासी महेंद्र कुमार (45) बाइक से ससुराल आवाजीपुर थाना चांदपुर जा रहा था। दूसरी ओर जहानाबाद थाना क्षेत्र के सैकापुर निवासी योगेंद्र (20) मां पुष्पा देवी सरौली थाना भरुहा सुमेरपुर जिला हमीरपुर वैवाहिक कार्यक्रम में बाइक से घर जा रहा था। रनूपुर के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने महेंद्र कुमार और योगेंद्र की हालत गंभीर देखकर हैलेट कानपुर रेफर किया।

फाइल फोटो-40-गौरी शंकर अवस्थी। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें