फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान न जमा करने वाले 20 हजार लोगों को जारी होगी नोटिस

विज्ञापन
नोटिस तैयार करते विभागीय कर्मचारी। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चालान कर भूले, अब वसूली के नोटिस पर खर्च होंगे 4.40 लाख
विज्ञापन

फतेहपुर। ऑनलाइन चालान पर जुर्माना जमा न करने वाले 20 हजार लोगों से यातायात विभाग ने वसूली शुरू कर दी है। इन पर विभाग के 2.75 करोड़ रुपये बकाया हैं। इन सभी को विभाग से नोटिस भेजे जाने लगे हैं। इस प्रक्रिया पर कुल करीब 4.40 लाख रुपये खर्च आएगा।
यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए तीन जुुलाई 2019 से ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू हुई थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मोबाइल एप से नियमों का उल्लघंन करने वालों के धड़ाधड़ ऑनलाइन चालान काटे। चालान के समय सिर्फ पुलिस कर्मी फोटो खींचते और लोगों को जाने देते हैं। तकनीकी खामियों के चलते मैसेज भी नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी कई लोगों के बंद हो चुके हैं। कुछ वाहन स्वामियों को चालान का पता लगता है तो तमाम को जानकारी ही नहीं हो पाती है। विभाग के भी गौर न करने से बकाया करोड़ों में हो गया। ऐसे में विभाग ने इन बकायेदारों को 4.40 लाख रुपये खर्च कर वसूली नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें एक वाहन स्वामी तक नोटिस पहुंचाने में 22 रुपये का खर्च आ रहा है। नोटिस के लिए विभाग ने 20 हजार लिफाफे खरीदे हैं।
फैक्ट
- एक साल में ऑनलाइन 31 हजार 200 वाहनों का चालान।
- 5 हजार 625 वाहनों का 55 लाख रुपये जुर्माना जमा हुआ।
- 48 वाहन स्वामियों ने कोर्ट में जुर्माने के 42 हजार रुपये जमा किए।
- 751 वाहन स्वामियों से 20 लाख रुपये जुर्माना मौके पर वसूला।
- तीन हजार वाहन स्वार्मियों ने 30 लाख का जुर्माना यातायात कार्यालय में जमा किया।
नहीं मालूम कब हुआ जुर्माना
शहर के कोतवाली क्षेत्र के राधानगर निवासी विनय कुमार तिवारी का चार अप्रैल को चालान हुआ था। अब उनके पास पहले चक्र की नोटिस पहुंचा है। विनय ने बताया कि उन्हें ऑन लाइन चालान का मैसेज नहीं पहुंचा था। यह तक पता नहीं लगा कि उनका चालान हुआ है। नोटिस आने पर जुर्माना भरने आए है। हेलमेट का पांच सौ रुपये जुर्माना किया गया है। नोटिस में 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

कोट...
500 नोटिस हो चुके जारी
सीओ सिटी/यातायात केडी मिश्रा ने बताया कि वाहनों के ऑनलाइन चालान के बाद लोग जुर्माना नहीं जमा कर रहे थे। तभी नोटिस जारी किए जा रहै हैं। बीस हजार डाक पत्र खरीदे गए हैं। उनसे लोगों को पत्राचार कर चालान जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। एक पुलिस कर्मी प्रतिदिन करीब 50 वाहन स्वामियों को डाक भेजते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें