बिंदकी। सड़क हादसे में कॉलेज कर्मचारी की मौत पर आक्रोशित होकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें 100 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा हुआ है।
कुंवरपुर-बिंदकी रोड पर घरहीखेड़ा गांव निवासी रामनारायण सोनकर जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे, उनकी दो दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं आने पर घायल की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सड़क जाम कर दी थी। करीब ढाई घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। एसडीएम बिंदकी के समझाने पर परिजन शांत हुए थे। इस मामले में बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।