फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास रुपये के लिए बन रहे साक्षर

Mon, 21 Mar 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बहुआ ब्लाक के चुरियानी गांव में परीक्षा में बैठे निरक्षर
विज्ञापन
साक्षर भारत योजना के तहत रविवार को जिले में साक्षरता परीक्षा हुई। इसमें 70 हजार परीक्षार्थियों को आना था लेकिन केवल 48,538 आए। सांसद के आदर्श ग्राम परसेढ़ा में शत-प्रतिशत निरक्षरों ने परीक्षा दी। यहां की परीक्षा का मूल्यांकन भारत सरकार के प्रतिनिधि सुशील पाठक ने किया। इस परीक्षा में सम्मिलित निरक्षरों में साक्षर बनने की ललक से ज्यादा समाजवादी पेंशन की रकम बढ़ने की चाहत दिखी।
विज्ञापन


जिले में यह परीक्षा 786 ग्राम पंचायतों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हुई। प्रत्येक लोक शिक्षा केंद्र में 50-50 निरक्षरों को परीक्षा देनी थी। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को रैली भी निकाली गई थी। इसके बावजूद इस परीक्षा से 21,462 निरक्षरों ने किनारा किया।

हां, सांसद आदर्श ग्राम योजना के परसेढ़ा गांव में जरूर शत प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। यहां पर 200 महिलाओं व 80 पुरुष ने परीक्षा दी। इस खास गांव में भारत सरकार के प्रतिनिधि बन कर आए जन सेक्टर संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी सुशील पाठक के साथ जिला समंवयक साक्षरता कुलदीप गंगवार ने समय दिया।
विज्ञापन


बीएसए विनय कुमार की टीम ने तमाम परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा की प्रक्रिया देखी। बहुआ ब्लाक की इस परीक्षा का जायजा ब्लाक समन्वयक प्रवीण साहू, भिटौरा ब्लाक का अनुपम शर्मा ने जायजा लिया।

हंसवा ब्लाक के इमादपुर ग्राम पंचायत के परीक्षा केंद्र में प्रेरक की लापरवाही सामने आई। बीईओ की शिकायत पर प्रेरक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई। भिटौरा ब्लाक के उदई सरांय गांव के परीक्षा केंद्र का दोपहर 12 बजे तक ताला नहीं खुला पाया गया। इसलिए यहां के प्रेरक के विरुद्ध कार्रवाई को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें